भीलवाड़ा। यह बात अन्तराष्ट्रीय उद्योगपति पद्मश्री सत्यनारायण जी नुवाल ने महेश स्पॉटर्स अकेडमी लोकार्पण अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में बोलते हुए कही।
नुवाल ने कहा कि बच्चों में संघर्ष उनकी पात्रता प्राप्त करने की झलक होती है। उन्होंने कहा कि अकेडमी के माध्यम से बच्चों के जीवन का विकास होगा।
इस अवसर पर मुख्यअतिथि माहेश्वरी समाज के पूर्व सभापति रामपाल जी सोनी ने कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ आज की सबसे बड़ी आवश्यकता को
महेश सेवा समिति द्वारा बनाई स्पॉटर्स अकेडमी पूरा करेगी।
वर्तमान समय अच्छी शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है पाठयक्रम में आमूलचूल परिवर्तन की। बच्चो का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। जमाना आ गया हम बच्चो के AI के माध्यम से आगे बढ़ाए।
सोनी ने कहा कि समय के साथ समाज ने 2007 में भीलवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय महा अधिवेशन के साथ जोधपुर में बदलते परिवेश समय के अनुसार तेजी बदलाव की आवश्यकता है। विचारों में बदलाव के साथ क्रांति जरूरी हैं।
सोनी ने कहा कि छोटी सी जगह से हुरड़ा से निकले पद्म सत्यनारायण नुवाल के कई उतार चढ़ाव तकलीफों के बाद भी सत्य का साथ नही छोड़ा और आज इस बुलन्दियों पर है। नुवाल जी की मेहनत, क्षमता और लक्ष्य के साथ प्रेरणा लेकर अहंकार रहित जीवन जीने की कला के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष संदीप काबरा ने नुवाल जी देश के गौरव जिन्होंने समय की आवश्यकता के सपनो को साकार किया। उन्होंने कहा कि देश मे सबसे बड़ा काम स्वास्थ्य, सामाजिक कार्यो की चिन्ता करनी चाहिए। HBC का महिलाओं को लगने वाला टीका माहेश्वरी समाज दो वर्ष पूर्व शुरू कर समाज की 18 हजार महिलाओं को टीका करण कर चुनोतियाँ का सामना किया है।
काबरा ने कहा कि महेश अकेडमी को स्किल डवलपमेन्ट के साथ साथ खेलो में राष्ट्रीय स्तर पर बच्चो को पहुचाने की जरूरत है। समाज के लोगो को नए भवनों की जगह स्पोर्ट्स भवन बनाने की जरूरत है।
भीलवाड़ा के सांसद दामोदर जी अग्रवाल ने कहा कि विकास की कोई सीमा नही होती है। कठोर मेहनत से अंतरिक्ष छू सकते है। यह कार्य पद्मश्री नुवाल ने कर दिखाया।
नितिन स्पिनर्स के चेयरमेन दिनेश नोलखा ने कहा कि आज के समय पैसठ वर्ष पूर्व शुरू हुए शिक्षा की विद्यालय की कार्यप्रणाली आज शुरू हुई एकेडमी से भीलवाड़ा शहर के स्वास्थ्य में सुधार होगा। खेल को बच्चो में अनिवार्य करे।
संदीप मोटर्स में चेयरमेंन गोपाल राठी ने महेश अकेडमी के शुरू करने पर सभी का आभार जताया।
इससे पूर्व सभी अतिथियों ने महेश सेवा समिति द्वारा निर्मित महेश स्पोर्ट्स अकेडमी का लोकार्पण किया।
समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शिव, कृष्ण लीलाओ के नृत्य, जैसी करनी वेसी भरनी की तर्ज पर नाट्य रूपांतरण, स्वामी विवेकानंद पर ईश्वर आराधना पर रामायण पर प्रस्तुति दी।
समारोह में नुवाल, सोनी, काबरा, अग्रवाल, नोलखा, ,राठी केसाथ महेश सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष एवं माहेश्वरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम जी चेचानी, शिव नारायण जीदरक, पर्यावरणविद बाबू लाल जी जाजू, राष्ट्रीय सहसचिव जगदीश जी कोगटा को स्मृति चिन्ह प्रदान किये। समारोह के प्रारम्भ में महेश सेवा समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश नारानीवाल ने स्वागत उदबोधन दिया तो आभार सचिव एडवोकेट राजेन्द्र कचोलिया ने किया। संचालन जगदीश कोगटा ने किया।
