भीलवाड़ा।
दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की भीलवाड़ा शाखा (सीआईआरसी) द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव 2026” दिनांक 03 मार्च 2026 को मधुवन वाटिका, शास्त्री नगर, भीलवाड़ा में अत्यंत हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ।
शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश सुथार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आपसी अभिनंदन एवं होली मिलन के साथ हुआ। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद सीए सुभाष बहेडिया ने कार्यक्रम की शुरूआत की। सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा रंगों के इस पावन पर्व को सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया। बच्चों एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। पूरे परिसर में रंग-बिरंगे गुलाल, संगीत एवं हंसी-खुशी का माहौल देखने को मिला।
उपाध्यक्ष सीए एस. एन. लाठी ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सदस्यों के बीच आत्मीयता एवं पारिवारिक जुड़ाव को सुदृढ़ करते हैं तथा शाखा की एकजुटता को मजबूत बनाते हैं।
सचिव सीए पुलकित राठी ने कार्यक्रम की सफल व्यवस्था के लिए सभी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
कोषाध्यक्ष सीए अक्षय सोडानी, पूर्व अध्यक्ष सीए आलोक सोमानी,समिति सदस्य सीए पुनीत मेहता के साथ-साथ प्रबंधन में, सीए सुनिल सोमानी, सीए दिनेश आगाल, सीए नवनीत तोतला, सीए भंवर माली ने आयोजन की समुचित व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। सभी पदाधिकारियों के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों एवं परिवारजनों ने स्वादिष्ट व्यंजनों एवं रिफ्रेशमेंट का आनंद लिया।
भीलवाड़ा शाखा ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों, परिवारजनों एवं सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सीए अरुण काबरा, के सी बाहेती, बी बी गुप्ता, दिलीप गोयल, नरेश जागेटिया, शिव प्रकाश कचोलिया, सुमित भंडारी, दीपक न्याति, विनोद जैन, विकास कोगटा, हार्दिक आगाल, अंकित झवर, संदीप भदादा, प्रशांत कालानी सहित लगभग 100 से अधिक सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे आयोजन में विशेष गरिमा एवं ऊर्जा का संचार हुआ।
