स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल में प्रवेश हेतु 06 मार्च से आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा, । स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल के अंतर्गत जिले में संचालित समस्त विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 06 मार्च से 16 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
अति. जिला परियोजना समन्वयक कल्पना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 1 में अधिकतम 40 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा तथा आवेदन अधिक होने की स्थिति में चयन लॉटरी द्वारा किया जाएगा। कक्षा 2 से 8 तक संभावित रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा तथा आवेदन अधिक होने पर चयन लॉटरी से किया जाएगा। कक्षा 9 की रिक्त सीटों हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 मार्च को किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों द्वारा कक्षा 1 से 8 एवं कक्षा 9 के प्रवेश प्रपत्र दिनांक 25 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक भरवाए जाएंगे। 01 अप्रैल 2026 से कक्षाओं का संचालन प्रारम्भ किया जाएगा। समस्त मॉडल विद्यालयों में कक्षा 1 में अधिकतम 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा तथा कक्षा 2 से 5, कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 में प्रवेश सत्र 2026-27 में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर दिया जाएगा।