उत्तर क्षेत्र सिंधी समाज फागोत्सव और चेटीचण्ड महापर्व हर्षोल्लास से मनाएगा

Update: 2026-03-04 15:30 GMT

भीलवाड़ा -सिन्धी समाज सेवा संस्थान (उत्तर क्षेत्र) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिंधु भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए फागोत्सव और चेटीचण्ड महापर्व को भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।

मुख्य व्यवस्था प्रमुख तुलसीदास नथरानी ने बताया कि आगामी 8 मार्च को शाम 6 बजे से फागोत्सव और होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें सिन्धी समाज सेवा संस्थान (उत्तर क्षैत्र) एवं सिन्धी की महिलाओं द्वारा परिवार सहित सम्मिलित होकर पारंपरिक उत्साह के साथ शिरकत करेंगे।

युवा प्रकोष्ठ प्रभारी दीपेश दत्ता ने बताया कि 16 मार्च को रात्रि 8 बजे विभिन्न झूलेलाल मंदिरों से ’बेवाण’ (शोभायात्रा) सिंधु भवन स्थित पंच परमेश्वर मंदिर लाए जाएंगे। इसके बाद रात्रि 10 बजे तक भजन संगत का आयोजन होगा, जिसमें सामूहिक ’छैज डाण्डिया’ मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।

प्रवक्ता पंकज हेमराजानी ने बताया कि मुख्य पर्व 20 मार्च के उपलक्ष्य में प्रातः 6 बजे सिंधु भवन के आसपास के क्षेत्रों में भव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

संस्थान के अध्यक्ष लालचंद नथरानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य व्यवस्था प्रमुख तुलसीदास नथरानी, निर्मल आहूजा, एमडी राम, चंद्रप्रकाश मोतियानी, दीपेश दत्ता, पदम हेमनानी, हीरानंद प्रीतमानी और सुमीत तोलानी सहित समाज के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

Similar News