अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब ने महिला दिवस पर लिए तीन महत्वपूर्ण प्रण; समाज और परिवार की मजबूती पर दिया जोर
भीलवाड़ा। अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज सुधार और सुरक्षा को लेकर वर्ष 2026 के लिए तीन महत्वपूर्ण संकल्प (प्रण) लिए।
ये हैं तीन मुख्य प्रण:
पहला प्रण: हम किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं करेंगे और न ही स्वयं के साथ किसी को गलत व्यवहार करने देंगे।
दूसरा प्रण: घर-परिवार की तीनों पीढ़ियों के बीच सामंजस्य बढ़ाएंगे और समाज में बढ़ते तलाक के मामलों पर अंकुश लगाने का ठोस प्रयास करेंगे।
तीसरा प्रण: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आमजन को नियमित रूप से जागरूक करेंगे।
सामंजस्य से ही समाज की प्रगति
इस अवसर पर उपस्थित सभी कपल्स ने एकमत होकर स्वीकार किया कि पुरुष के बिना नारी अधूरी है और नारी के बिना परिवार अधूरा है। वक्ताओं ने कहा कि दोनों के आपसी सामंजस्य और संतुलन से ही समाज उत्तरोत्तर प्रगति कर सकता है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में आनन्द धाम मंदिर की मुख्य ट्रस्टी सुमन बाहेती, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चेतना जागेटिया, डॉ. राखी राठी, एडवोकेट नीलम दरगड़, रेणु कोगटा, एस्ट्रोलो़जर चेतना बसेर, ईन्दिरा सोमानी, सुनिता पलोड़, डॉ. संजीवनी सोमानी, शोभा नुवाल, सीमा बिड़ला, मधु लड्ढा, लीला राठी, मीनाक्षी दरगड़, ममता चैचाणी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
