भीलवाड़ा मूल के वरिष्ठ सीए अरविन्द जैन को सेवा भावना सम्मान से किया गया सम्मानित
भीलवाड़ा | बिजयनगर व भीलवाड़ा के मूल निवासी पिछले बीस से अधिक वर्षों से अहमदाबाद निवासी वरिष्ठ सीए अरविन्द जैन जो गुजरात के प्रतिष्ठित फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए ख्यातनाम है साथ ही समाज सेवा के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं भगवान महावीर कैंसर सोसायटी के सदस्य होने के साथ कई हास्पीटलों में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स है तथा विशेष तौर से मेडिकल सेवा क्षैत्र में उनका विशिष्ठ योगदान रहता है, के निजी कार्यक्रम में भीलवाड़ा आने पर उन्हें "सम्मान - सेवा भावना का " अवार्ड भेंट कर अभिनन्दन किया गया !
उन्हें यह सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय कार्यालय गीता भवन सभागार में आयोजित सादे समारोह में क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने भेंट किया ! इस अवसर पर स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के निदेशक एडवोकेट मोहित सोडाणी , नाथद्वारा के प्रमुख ट्रान्सपोर्ट व्यवसायी वासुदेव सोमानी , अहमदाबाद की सीए श्रृद्धा ईनाणी भी उपस्थित थे !