आखातीज पर सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियों पर चर्चा ,गणेश जी,जोगणिया माता को नियंत्रण दिया

By :  vijay
Update: 2026-04-10 18:02 GMT


आकोला (रमेश चंद्र डाड)रावणा राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन जोगणिया माता जी की आयोजन समिति द्वारा रावणा राजपूत समाज बंधुओ के आवश्यक बैठक समाज धर्मशाला जोगणिया माता में आयोजन समिति के अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी डाबी की अध्यक्षता एवं संरक्षक दलपत सिंह सांखला जयपुर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में 20 अप्रैल 2026 सोमवार आखातीज पर आयोजित होने वाले समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारीयो को लेकर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। आज तक तुलसी विवाह सहित 18 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा निमंत्रण पत्र वितरण के क्रम में प्रथम पूज्य देव   गणेश महाराज को एवं मां जोगणिया माता जी निमंत्रण दिया गया। तत्पश्चात अपने-अपने जिले अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सांसद महोदय विधायक महोदय सरपंच महोदय एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र वितरण की जिम्मेदारियां सौंपी गई बैठक में भोजन व्यवस्था, टेंट व्यवस्था ,पानी, मंच, मंडप ,भेंट सामग्री वितरण, तोरण ,वरमाला, आशीर्वाद समारोह ,अयोध्या पुरी जनकपुरी ,चिकित्सा ,फोटो, शहनाई वादक,मशक बैंड, अन्य बैंड,पार्किंग ,सुरक्षा,आदि व्यवस्थाओं के बारे में को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में आयोजन समिति अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी डाबी संरक्षक दलपत सिंह सांखला जयपुर ,   बालू सिंह देवड़ा सचिव -हिम्मत सिंह भाटी, महेंद्र सिंह सोलंकी,संयोजक कालू सिंह   चौहान ,महामंत्री शंभू सिंह जी गहलोत ,कोषाध्यक्ष राम सिंह सांखला घनश्याम सिंह   सोलंकी, शंभू सिंह चौहान,लाभु सिंह चौहान,जयसिंह राठौड़ गोपाल सिंह सोलंकी देवी सिंह, मदन सिंह गहलोत श्याम सिंह दलसिंह जी खेड़ा देवेंद्र सिंह सोलंकी,सुंदर सिंह गहलोत, आदि समाज बंधु उपस्थित थे।

Similar News