पुर में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने ऐतिहासिक बैठक, चार वार्ड अध्यक्ष नियुक्त
पुर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष योगेश सोनी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष श्रीमान शिवराम खटीक, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, मनोज पालीवाल, कुणाल ओझा, अली हैदर एवं वरिष्ठ नागरिकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इसी क्रम में नवनियुक्त ओबीसी प्रकोष्ठ के शहर जिलाध्यक्ष भंवर जाट का भी रोशनलाल महात्मा, प्रभुलाल माली, रमेश विश्नोई, रमजान मोहम्मद सोरगर सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें पूर्व अध्यक्ष रोशनलाल महात्मा, रमजान मोहम्मद सोरगर, युवा नेता पुलकित टेलर, मिट्ठू लाल, श्यामलाल पाराशर, प्रभुलाल माली, मुरलीधर व्यास, सेवादल युवा जिला अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, जिला महासचिव करिश्मा धोलपुरिया, जिला कोषाध्यक्ष निशांत दूत, जिला सचिव सत्यनारायण मारू, रफीक पठान, गोपाल छीपा, रोहित विश्नोई, दिनेश गुर्जर, सुरेश जाट, शिवम गुर्जर, कलीम गुलशेर, लक्ष्मण राजौरा, योगेश गाडरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार के तहत चार वार्डों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। वार्ड संख्या 1 में ईरदिस पठान, वार्ड संख्या 2 में शुभम लोहिमा, वार्ड संख्या 3 में मुकेश गुर्जर तथा वार्ड संख्या 70 में रमेश बिश्नोई को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सेवादल प्रभारी शांतिलाल धोलपुरिया द्वारा किया गया।
