भाजपा कार्यकर्ताओं ने तालाब घाट व सार्वजनिक स्थानों पर चलाया सफाई अभियान

Update: 2026-04-10 09:56 GMT

सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भर में आयोजित 'गांव बस्ती वार्ड चलो अभियान' के तहत शुक्रवार को कोटड़ी मंडल में व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्माऊ तालाब के घाटों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर सफाई की।

कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही पार्टी आज शून्य से शिखर पर पहुंची है और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनी है।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

सफाई अभियान के पश्चात शर्मा ने कोटड़ी मंडल के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ (जेष्ठ) कार्यकर्ताओं के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के प्रति उनकी सेवाओं के लिए उन्हें श्रीफल भेंट किया गया और दुपट्टा पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया गया।

उपस्थिति

इस अवसर पर कोटड़ी प्रभारी अमरचंद गाड़री, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अर्पित समदानी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीताराम रायका, पंचायत समिति सदस्य राजू तेली, जीनू डागा, कैलाश रेगर, अभय सिंह, कैलाश तेली, अरविंद प्रजापत, विष्णु सेन, परमेश्वर जाट और मंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News