तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित हुए चार स्थानों कैंसर जांच शिविर, 204 महिलाओं की हुई सर्वाइकल कैंसर की जांच
भीलवाड़ा । आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रेरणा से "विश्व कैंसर दिवस" 4 फरवरी को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल द्वारा शहर चार स्थानों पर निःशुल्क कैंसर जांच शिविरों का आयोजन किया गया । जिसमे 204 महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई ।
कार्यक्रम में मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण के कारण होता है, जो कि महिलाओं में सबसे आम कैंसर है । एचपीवी टीका और नियमित स्क्रीनिंग (पैप स्मीयर) से इसे रोका जा सकता है। प्रारंभिक निदान और समय पर इलाज से उच्च सफलता दर संभव है।
डॉ.विनीता लोढ़ा ने कैंसर के लक्षण एवं बचाव की उपयोगी जानकारी दी ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के उच्चारण से हुआ जिसमे अध्यक्ष अमिता बाबेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । इस मौके पर महासभा के निर्मल गोखरू, राष्ट्रीय सदस्य उषा सिसोदिया, सभा मंत्री योगेश चंडालिया, भिक्षु विहार अध्यक्ष गौतम दुगड़ ने अपने विचार व्यक्त किए ।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री सुमन लोढ़ा ने किया एवं आभार संयोजक प्रमिला गोखरू ने किया । कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार एवं बसंता मेहता एवं भगवती लाल एवं सुषमा कोठारी का सहयोग रहा ।
मंत्री सुमन लोढ़ा ने बताया कि चार जगहों तेरापंथ भवन, महात्मा गांधी चिकित्सालय, सिम्स हॉस्पिटल एवं जयाचार्य भवन में सर्वाइकल कैंसर की जांच हेतु शिविर लगाये गए जिसमे 204 महिलाओं की पेप स्मियर की जांच की गई । जिला स्वास्थ्य समिति भीलवाड़ा की टीम की सेवाएं भी उपलब्ध थी जिसमें दौ सौ से अधिक ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांचे भी की गई ।
शिविर में विजया सुराणा, अंजलीका चोरड़िया,नेहा ओस्तवाल, पुष्पा पामेचा, आनंदबाला टोड़रवाल, टीना मांडोत का सहयोग रहा ।
इस अवसर अमित मेडतवाल, सपना कोठारी, अभिषेक कोठारी, निखिल दुगड़, मनाली चोरड़िया, अनीता हिरण, सुमन दुगड़, पिस्ता झाबक, समता चौधरी, सुमन बनवट, मंजूलता नाहर, मधु ओस्तवाल, चंदा खाब्या सहित बड़ी संख्या में मंडल की बहने उपस्थित थी ।
