कोटड़ी: अवैध गार्नेट खनन पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो मशीनें व दो ट्रैक्टर जब्त, एक युवक डिटेन

Update: 2026-02-04 16:42 GMT


भीलवाड़ा/कोटड़ी। जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। मंगलवार देर रात पुलिस ने जसवंतपुरा गांव के पास चल रहे अवैध गार्नेट खनन पर दबिश देते हुए भारी मात्रा में मशीनें और वाहन जब्त किए हैं।

कोटड़ी थाने के सहायक उप निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशानुसार अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कोटड़ी डीएसपी सुरेश कुमार डाबरिया एवं थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जसवंतपुरा के पास दबिश दी, जहां से दो सेपरेटर मशीनें और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए।

लगातार तीसरे दिन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

पुलिस ने मौके से ज्ञानचंद पुत्र शंकर लाल बलाई (निवासी खटाना का खेड़ा) को डिटेन किया है। जब्त की गई मशीनों और वाहनों को कोटड़ी थाने लाकर खड़ा करवाया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में खनन विभाग को सूचित कर दिया है, जो अब अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करेगा। क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन हुई इस बड़ी कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News