रायपुर तहसील में अवैध बजरी खनन का मामलाः खनन पट्टाधारी पर लगाया 3 करोड़ से अधिक का जुर्माना

By :  vijay
Update: 2025-06-13 14:48 GMT

फाइल फोटो

भीलवाड़ा,। खनन विभाग, भीलवाड़ा के सहायक खनि अभियंता एवं तकनीकी कर्मचारियों द्वारा जिले की रायपुर तहसील के पाटियों का खेड़ा व बाडी ग्राम के निवासियों के विरोध के बाद जिले की रायपुर तहसील स्थित खनन पट्टा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि स्वीकृत खनन क्षेत्र के बाहर, राजस्व ग्राम पाटियों का खेड़ा एवं बाड़ी की भूमि पर अवैध रूप से बजरी का खनन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार खनन पट्टाधारी  अभिषेक चौधरी द्वारा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर अवैध खनन किया गया है। जिसकी मात्रा 63,085.5 मेट्रिक टन है। अतः पट्टाधारी  अभिषेक चौधरी के विरुद्ध राशि 3,15,62,750 /- रूपये की पेनल्टी आरोपित की गई है।

Similar News