सगरेव में चारभुजा नाथ के सजेगा छप्पन भोग, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Update: 2026-03-27 07:25 GMT

भीलवाड़ा। रायपुर तहसील के सगरेव ग्राम में श्री चारभुजा जी महाराज की असीम अनुकम्पा से भव्य छप्पन भोग एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों और दाधीच परिवार में भारी उत्साह देखा जा रहा है।आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम 31 मार्च 2026, मंगलवार (चैत्र सुदी तेरस) को आयोजित होगा। इस पावन अवसर पर भगवान चारभुजा नाथ को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग लगाया जाएगा और गाजे-बाजे के साथ गांव के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।  प्रातः 8 बजे छप्पन भोग दर्शन, प्रातः 9 बजे भव्य शोभायात्रा,  शोभायात्रा के पश्चात महाप्रसादी और रात्रि 8 बजे संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ होगा।

Tags:    

Similar News