आकोला में प्रज्ञा पुराण व कथा नो कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव में जोड़ों ने पवित्र आहुतियां लगाई
By : vijay
Update: 2025-04-24 14:10 GMT

आकोला (रमेश चंद्र डाड )कस्बे में गायत्री परिवार द्वारा प्रज्ञा पुराण व कथा नो कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव में गुरुवार को प्रातः 8 बजे भगवान लक्ष्मी नाथ मंदिर प्रांगण मे हवन यज्ञ में जोड़ो ने गायत्री मंत्रों की पवित्र आहुतियां लगाई । तथा विश्व कल्याण हेतु संकल्प लिया। इससे पूर्व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हुआ। इस मौके पर गंगाधर व्यास, केदार मंल दरगड, रामेश्वर लाल बांगड़, रमेश चंद्र नुवाल ,सत्यनारायण आचार्य सहित महिला मंडल व गायत्री परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।