श्यामगढ़ गांव में 111 कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

By :  vijay
Update: 2025-05-09 15:08 GMT
श्यामगढ़ गांव में 111 कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
  • whatsapp icon



लाडपुरा @ ( शिव लाल जांगिड़ ) लाडपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को श्यामगढ़ गांव में ग्रामवासियों द्वारा कस्बे में स्थित भगवान चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण परिसर में हरिओम बनेठ वाले महाराज द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ और कलश यात्रा का वैदिक मंत्रोचार से शुभारंभ किया। महोत्सव को लेकर कस्बे में भगवान चारभुजा नाथ के बेवाण के साथ 111 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली। जो गांव के मध्य स्थित आशापुरा मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निकली कलश यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य मागों से होती श्यामगढ़ स्थित चारभुजा नाथ मंदिर के कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान गुलाब की पंखुड़ियां से जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का अभिनंदन किया। कथा स्थल पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर कलश की स्थापना की। जहां कथा के लिए देवताओं का आहवान कर पूजा अर्चना से कथा प्रारंभ हुई। इस दौरान मंदिर मंडल के मुख्य संरक्षक ठाकुर रघुवीर सिंह शक्तावत, जय लाल रेबारी, मदन सिंह , शैतान सिंह , भेरू सिंह ,नारायण सिंह, भेरू लाल मीणा, भेरू लाल शर्मा , शंकर रेबारी, प्रभु लाल मीणा, राम सिंह, सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। रघुवीर सिंह ने बताया कि कथावाचक हरिओम महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। चारभुजा नाथ मन्दिर परिसर में दोपहर 12:15 से 3:15 बजे तक कथा वाचक हरिओम बनेठ वाले महाराज कथा रसपान कराएंगे। 15 मई को परसादी के साथ ही भागवत कथा का समापन होगा।

Tags:    

Similar News