भारत विकास परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Update: 2024-09-22 11:05 GMT

आकोला ( रमेश चंद्र डाड) मांडलगढ़ में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मांडलगढ़ द्वारा संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत देश भक्ति के गीतों पर आधारित राष्ट्रीय समूहगान, राष्ट्रीय संस्कृत समूहगान एवं लोकगीत प्रतियोगिता का शाखा स्तरीय आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडलगढ़ में किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष मानसिंह मुंदडा ने की। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य शोभना तोषनीवाल थी। शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा शाखा दायित्व धारियों के साथ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों, परिषद सदस्यों, मातृशक्ति एवं सभी विद्यालयों से पधारे हुए सहभागी छात्र- छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक रूप से गायन किया गया।

परिषद परिवार द्वारा निर्णायक प्रधानाचार्य तोषनीवाल, संगीत प्रेमी ओमप्रकाश वैष्णव, उज्ज्वल वैष्णव का अपर्णा पहनाकर, तिलक लगाकर स्वागत किया गया। समूह गान प्रतियोगिता प्रकल्प की जानकारी परिषद सदस्य व्याखाता मंजू सोनी द्वारा दी गई। तत्पश्चात प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में कुल 25 छात्रों एवं 38 छात्राओं तथा 3 वादको ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। शाखा अध्यक्ष मूंदड़ा व उपाध्यक्ष पोरवाल ने 2 छत पंखा देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा उपाध्यक्ष देवेंद्र पोरवाल, सचिव अरविंद वैष्णव, नंदलाल सेन, विनोद कुमार कोली, अमित जोशी, विष्णु पोरवाल, हेमंत तुरकिया सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी मौजूद थे।

Similar News