भीलवाड़ा में दाधीच समाज ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया माँ दधिमथी प्राकट्य महोत्सव

Update: 2026-01-26 16:29 GMT


भीलवाड़ा। दाधीच समाज द्वारा कुलदेवी माँ दधिमथी का प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चली, जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

महोत्सव का शुभारंभ प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में माँ दधिमथी के दुग्धाभिषेक से हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता का अभिषेक कर विश्व शांति की कामना की गई। इसके बाद विधिविधान से हवन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।

न्यास अध्यक्ष हरिप्रकाश कंठ और मंदिर कमेटी अध्यक्ष हीरालाल ओझा ने उपस्थित भक्तों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। आमसभा में समाज की एकजुटता और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला दाधीच मंडल अध्यक्ष राजमल जोशी रहे, जिन्होंने समाज की एकता बनाए रखने और युवाओं को संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया।




 


इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। इनमें मोहनलाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, हरिश कुदाल, ओमप्रकाश ओझा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रकाशचन्द्र शर्मा, रामगोपाल शर्मा, श्रीनिवास आचार्य, जमनालाला तिवाड़ी, रतन देवी शर्मा, पार्वती देवी, नन्दू देवी, कमला देवी त्रिपाठी, अनीप देवी व्यास, सुन्दर देवी शर्मा, सुशीला देवी दाधीच, दुर्गा प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश कंठ, निरंजन राजस्थान, विजयशंकर व्यास व शांता देवी व्यास, घनश्याम दाधीच व पत्नी, ओमप्रकाश शर्मा व विमला देवी शर्मा, चांदमल शर्मा व अयोध्या देवी शर्मा तथा जमनालाला जोशी व अयोध्या देवी जोशी शामिल रहे।

साथ ही समाज की प्रतिभाओं राजेंद्र व्यास, पत्रकार राजीव दाधीच और भजन गायिका दीपा दाधीच को दाधीच गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अश्विनी जोशी ने किया।

दोपहर बारह बजे माँ दधिमथी को छप्पन भोग का भव्य अन्नकूट अर्पित किया गया। इसके पश्चात महाआरती हुई, जिसमें पूरा पांडाल माता के जयकारों से गूंज उठा। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में भेरुलाल कलाश्री, ओमप्रकाश कंठ, जमनालाल जोशी, कैलाश व्यास, लाजपत आचार्य, घनश्याम शर्मा, अशोक जोशी, योगेश दाधीच, ओम जोशी, जगदीश भगवानपुरा, लोकेश आसोपा, राजेंद्र जोशी, राजेश तिवारी, कुश आचार्य, नीरज तिवारी, दीपक तिवाड़ी, राजीव दाधीच, गणपत शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, कुलदीप शर्मा, गोपी किशन पाटोदिया, मनीष आसोपा, जुगल दाधीच, रेखा कुदाल, संजय त्रिपाठी, संजय व्यास, अमित व्यास, लोकेश भट्ट, रवि त्रिपाठी, सत्यनारायण, दिनेश, वीरेंद्र, दिलीप, राहुल, जया व्यास, चंद्रकला भट्ट, सावित्री शर्मा, मनोज दाधीच, रामपाल शर्मा सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।

ऐसी ही धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरों के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें। भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News