गांधीवादी विचारक चौधरी की पुण्यतिथि और एस एन सुब्बाराव की जयंती 7 फरवरी को

Update: 2026-02-06 15:40 GMT



भीलवाड़ा । जिला प्रौढ़ शिक्षा संघ, भीलवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष, प्रख्यात गांधीवादी विचारक, शिक्षाविद एवं सर्वोदय चिंतक स्वर्गीय भंवर सिंह चौधरी की पुण्यतिथि 7 फरवरी को मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम साधना मंदिर में शाम 4 बजे आयोजित होगा, जिसका आयोजन जिला प्रौढ़ शिक्षा संघ एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम समन्वयक मुश्ताक अली मंसूरी ने बताया कि इस अवसर पर समाज सेवा, शिक्षा एवं गांधीवादी विचारधारा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गांधीवादी विचारक सूरजमल सोमानी (सेवा सदन), शिक्षाविद भूपेंद्र दत्ता तथा डॉ. आर.सी. सामरिया को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही इस अवसर पर डॉ. एस.एन. सुब्बाराव की जयंती भी मनाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभाराम जाट करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि अक्षय त्रिपाठी, जिला संयोजक, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, भीलवाड़ा होंगे। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं गांधीवादी विचारधारा से जुड़े लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने की अपील की है।

Similar News