आमा गांव में विराट हिन्दू सम्मेलन में ग्यारह गांवो से आयेंगे भगवान के बेवाण
गेंदलिया (एस शर्मा)। गेंदलिया क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत आमा मुख्यालय पर रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे हजारो लोग, महिलायें भाग लेंगे । ग्रामीण दिनेश कुमार पाराशर निवासी आमा ने बताया कि आमा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन सकल हिन्दू समाज आमा, गेंदलिया,रेणवास, मुरलिया, भाकलिया,बिरमियास, मनकडी, जीवनपुरा,कालियास सहित गांवो के ग्रामीणों दुवारा किया जा रहा है रविवार सुबह चारभूजा नाथ के मंदिर से शोभायात्रा ग्यारह गांवो के भगवान के बेवाण व इक्यावन गांवो की प्रभातफेरियों के ग्रामीण ,महिलाएं गाजे बाजे नाचते गाते गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए सभा स्थल पहुचेगी जहाँ सभा को सम्बोधित किया जाएगा ओर अंत मे भगवान की महाआरती के साथ भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा । श्रीमान वर्तमान में मेरे सिटी पेपर आता है खबरों को सिटी पेपर में लगाने का कष्ट करावे ।