मांडल ब्लॉक के घोड़ास ग्राम में आज अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्र (नंद घर) फर्स्ट पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घोड़ास के वाइस प्रिंसिपल सतीश सिंह राठौड़ द्वारा बच्चों को स्कूल बैग एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया । अर्पण सेवा संस्थान की क्लस्टर सुपरवाइजर सरला राव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित करना एवं केंद्र पर उनकी नियमित उपस्थिति और रुचि को बढ़ावा देना है l उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, पोषण तथा शिक्षा के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर पंजीकृत बच्चों के अभिभावक , अध्यापक गण सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l सभी ने इस सराहनीय पहल के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों को नियमित रूप से केंद्र पर भेजने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन क्लस्टर सुपरवाइजर सरला राव ने किया l कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीता मारू एवं सहायिका सुनीता का सराहनीय सहयोग रहा l