गाडरमाला में 28 फरवरी से 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकलेगी विशाल कलश यात्रा
गाडरमाला। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ शाखा गाडरमाला द्वारा “9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, संस्कार एवं प्रज्ञापुराण कथा” का भव्य आयोजन 28 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है। तीन दिवसीय इस आध्यात्मिक महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रातः 10:30 बजे निकलने वाली भव्य कलश यात्रा रहेगी। कलश यात्रा पथवारी से प्रारंभ होकर व्यास चौक, देवनारायण मंदिर मार्ग से होते हुए रावला मंदिर के पास स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। वहीं रात्रि 7:30 बजे से 9:30 बजे तक हरिद्वार से आई विद्वान टोली द्वारा संगीतबद्ध प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य समाज में बढ़ती भौतिकवादी प्रवृत्तियों, सामाजिक कुरीतियों एवं पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याओं के समाधान के लिए ऋषि प्रणीत जीवन शैली और विचार क्रांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम के तहत 1 मार्च को प्रातः 8:00 बजे से नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार आयोजित होंगे। सायंकाल 6:00 बजे प्रज्ञा पुराण कथा के साथ भव्य दीप यज्ञ किया जाएगा। वहीं 2 मार्च को प्रातः 8:00 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं टोली विदाई कार्यक्रम संपन्न होगा।
आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से यज्ञ में शामिल होने के लिए पुरुषों से धोती तथा महिलाओं से पीली साड़ी पहनकर आने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के दौरान पुंसवन (गर्भ संस्कार), नामकरण, अन्नप्राशन, मुंडन, विद्यारंभ, दीक्षा एवं यज्ञोपवीत सहित सभी संस्कार निःशुल्क कराए जाएंगे। संस्कार करवाने के इच्छुक श्रद्धालु 99281 87047 या 91662 71400 पर संपर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं।
रावला मंदिर के पास, गाडरमाला (भीलवाड़ा) में आयोजित यह समस्त कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क एवं सार्वजनिक रहेगा।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com
व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
