पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल करेगे श्री महेश स्पोर्ट्स एकेडमी का लोकार्पण 1 को
भीलवाड़ा । महेश सेवा समिति द्वारा संचालित श्री महेश स्पोर्ट्स एकेडमी का लोकार्पण 1 मार्च 2026 को प्रातः 9ः30 बजे सेवा समिति के प्रांगण में किया जा रहा है। समिति के सचिव राजेन्द्र कुमार कचौलिया ने बताया कि महेश स्पोर्ट्स एकेडमी के लोकार्पण समारोह में लोकार्पणकर्ता पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल चेयरमेन सोलर गु्रप ऑफ इण्डस्ट्रीज, अध्यक्षता संदीप काबरा, सभापति अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा, मुख्य अतिथि दामोदर अग्रवाल सांसद भीलवाड़ा, व रामपाल सोनी चेयरमेन संगम गु्रप ऑफ इण्डस्ट्रीज भीलवाड़ा तथा समारोह के विशिष्ट अतिथि श्रीगोपाल राठी चेयरमेन संदीप मोटर्स, भीलवाड़ा व दिनेश नौलखा चेयरमेन नितिन स्पीनर्स, भीलवाड़ा समारोह में शामिल होगे। समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश नराणीवाल ने बताया कि महेश स्पोर्ट्स एकेडमी के लोकार्पण समारोह की तैयारियाँ बडे पैमाने पर तेजी से और पूरे उत्साह के साथ जोर-शोर से चल रही है। मुख्य रूप से समिति की कार्यकारिणी उपाध्यक्ष कष्णगोपाल जाखेटिया व सत्यनारायण मून्दड़ा, सहसचिव प्रहलादराय हिंगड़़, कोषाध्यक्ष राजेश बाहेती, संचालक सदस्य केदारमल जागेटिया, ओमप्रकाश मालू, दिलीप अखेराम तोषनीवाल, सुरेशचन्द्र काबरा, दिनेश कुमार शारदा, चन्द्रप्रकाश काल्या द्वारा विस्तत योजना बनाकर समारोह की तैयारीयों को भव्य रूप दिया जा है।