अमर शहीद हेमू कालानी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर दीप दान किया
भीलवाड़ा- भारतीय सिंधु सभा द्वारा अमर शहीद हेमू कालानी के 103 वें जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर दीप दान किया ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभा के प्रवक्ता किशोर लखवानी ने बताया जिला 23 मार्च 1923 को जन्मे हेमू कालानी का यह 103 वा जन्म दिवस है, पूरे भारत में रैलियां, विचार गोष्ठी, रक्तदान आदि कार्यक्रम द्वारा अमर शहीद को याद किया जाता है।
कार्यक्रम में लक्ष्मण लालवानी ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया, वीरुमल पुरशानी , राजेश माखीजा, ढालूमल सोनी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला|
संचालन ओम प्रकाश गुलाबानी ने किया।
इस अवसर पर परमानन्द तनवानी, लालचंद नथरानी, हीरालाल गुरनानी, किशोर कृपलानी, बलराम किशनानी, गंगाराम पेशवानी, जितेन्द्र रंगलानी, धीरज पेशवानी, विनोद झुरानी, टेकचंद टिक्यानी, मोनी जगतियानी, गुलशन विधानी, हरीश सखरानी, मनोज बहरवानी, मनीष सबदानी , धर्मेंद्र देवनानी, कमल वैशनानी, अनिल मेलवानी, कन्हैयालाल टिकयानी, आदि उपस्थित थे|