गौतमधाम बापूनगर में गणगौर प्रतियोगिता का आयोजन: रक्षाश्री गौतम रहीं प्रथम
भीलवाड़ा | स्थानीय गौतमधाम, बापूनगर में गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ गणगौर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता की संचालक सुनीता जोशी ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही सुंदर तैयारी के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक की भूमिका राजेश सेन (दाढ़ी वाला) एवं विजयलक्ष्मी सेन ने निभाई। निर्णायकों ने गणगौर पर्व की महत्ता बताते हुए भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर विशेष प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के परिणामों में रक्षाश्री गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुनीता जोशी और सोनम उपाध्याय संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं प्रेम आचार्य, ऋतु त्रिवेदी और रानू त्रिवेदी की प्रस्तुति विशिष्ट रही।
इस अवसर पर पार्षद लवकुमार जोशी, पार्षद प्रशांत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य ऊषा शर्मा, सुमित्रा जोशी, पार्वती जोशी, सुचिता गौतम, निधि त्रिपाठी, रेखा शर्मा, श्रोता समाज के कुंदन शर्मा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष किशन आचार्य, विनोद जोशी, सौरभ त्रिवेदी और सुनील त्रिवेदी सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।