गणगौर उत्सव की धूम: अग्रसेन नगर महिला मंडल ने होटल पद्मिनी में बिखेरे रंग
भीलवाड़ा | शहर की अग्रसेन नगर महिला मंडल द्वारा रविवार, 22 मार्च 2026 को गणगौर पर्व का भव्य आयोजन होटल पद्मिनी में किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर लोक संस्कृति के इस पर्व का बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक नृत्य (ग्रुप डांस), एकल नृत्य और विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सुमन तोतला प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि निकिता मूंदड़ा ने द्वितीय और सुनीता चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्सव के दौरान महिलाओं ने सोशल मीडिया के लिए विशेष 'रील्स' भी बनाईं और अल्पाहार का आनंद लेते हुए एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
इस आयोजन में दीप्ति गर्ग, चंद्रकला सोमानी, निकिता मूंदड़ा, नेहा गर्ग, पुष्पा सोमानी, सुधा काबरा, संगीता चेचानी, दीपिका अजमेरा, सुनीता चौधरी, गुड्डी तोतला, सुमन मूंदड़ा, राजकुमारी अजमेरा, सुमन तोतला, सुशीला कलंत्री, तारा मालीवाल, नेवी कंवर, वेदिका मूंदड़ा, शांति काबरा, वर्षा पोरवाल, दीपा अग्रवाल, विनीता चौधरी, शिखा अग्रवाल, गीतांजली झंवर सहित अग्रसेन नगर की समस्त महिला सदस्य सम्मिलित हुईं।