कानपुर (कल्याणपुर): उत्तर प्रदेश के कानपुर अंतर्गत कल्याणपुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा पुलिस के डर से आत्मदाह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 25 फीसदी झुलसे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम के अनुसार, कल्याणपुर कला निवासी कार चालक राहुल दीक्षित का पिछले महीने क्षेत्र के कुछ दबंगों से विवाद हुआ था, जिसकी रिपोर्ट उसने थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद से ही विपक्षी राहुल पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे और बार-बार पुलिस को बुलाकर उसे परेशान कर रहे थे। बीती रात विपक्षियों ने पथराव की झूठी सूचना देकर पुलिस बुला ली। जब पुलिसकर्मियों ने राहुल को थाने चलने को कहा, तो डर के मारे उसने घर के अंदर जाकर खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उसे उर्सला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया कि 11 जनवरी को हुए विवाद में पहले ही चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। कल पुनः हुए विवाद से आहत होकर युवक ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस साक्ष्य संकलित कर रही है और घायल के भाई की तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455