कर्मचारी महासंघ जिला कार्यकारिणी की घोषणा की

By :  vijay
Update: 2024-10-09 14:17 GMT

भीलवाड़ा | अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला भीलवाड़ा की कार्यकारिणी की घोषणा नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा की गई जिसमें जिला मंत्री कानूनगो संघ के नारायण लाल गुर्जर को और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी संघ के पारसमल कुमावत और पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के भेरुलाल जोशी को बनाया गया वही प्रदेश प्रतिनिधि नल मजदूर यूनियन के कन्हैयालाल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका एएनएम / एलएचवी संघ की उमा बेरवा को बनाया गया। इनके अलावा पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष कृषि पर्यवेक्षक संघ के रतनलाल शर्मा, शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के अशोक कुमार जीनगर, शारीरिक शिक्षक संघ के रोशन लाल देवपुरा, शिक्षक संघ (शेखावत) के सत्यनारायण शर्मा, अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के शांति स्वरूप जीनगर, आयुर्वेद नर्सेज एसोसिएशन के वीरेंद्र सिंह चौहान, आवासन मंडल कर्मचारी संघ के संजय झा, शारीरिक शिक्षक संघ के नारायण लाल गाडरी, पंचायत राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जगदीश प्रसाद शर्मा संयुक्त मंत्री शिक्षक संघ (शेखावत) के मशकूर अहमद शेख, वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ के लाला राम गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी संघ के सूर्यवीर सिंह, आयुर्वेद परिचारक संघ के भेरू सिंह राजपूत, पटवार संघ के सत्यनारायण उपाध्याय, कोषाध्यक्ष कानूनगो संघ के ऋषि वाघेला, वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ के शांतिलाल पारीक, कार्यालय प्रभारी कृषि स्नातक संघ के हरिप्रसाद रेगर, पेराटीचर संघ के सत्यनारायण व्यास, सहायक कर्मचारी संघ के लाल सिंह, संगठन मंत्री शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के नलिन शर्मा, कृषि स्नातक संघ के सूरज माली, नल मजदूर यूनियन के पवन शर्मा, अधीनस्थ कर्मचारी संघ (सांख्यिकी) के विनोद कुमार खटीक, एएनएम /एलएचवी संघ की इंदिरा चंदेल, प्रवक्ता अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ के प्रकाश चंद्र स्वर्णकार, शिक्षक संघ के ललित जोशी, महिला प्रकोष्ठ सचिव पटवार संघ की सारिका यादव कार्यकारिणी सदस्य में मनीष राठौड़, संजय गौरान, जितेंद्र जैन, लालचंद जाट, सुनील खोईवाल, सुरेश जाट, राजेश ओझा, कुलदीप सेन, छगनलाल कंजर, भंवर सिंह चौहान और सलाहकार मंडल में शिव सिंह चौहान, मायाकांत शर्मा को शामिल किया गया।

Similar News