कोटड़ी ग्रिड़ लगा पावर ट्रांसफार्मर किसानों को कम वोल्टेज व बार-बार ट्रिपिंग से मिलेगी राहत

By :  vijay
Update: 2026-03-29 11:40 GMT

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कोटडी उपखंड क्षेत्र के आसपास के गांवों में किसानों को लंबे समय से आ रही विद्युत लोड संबंधी समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन द्वारा समस्या को विधायक गोपीचंद मीणा के समक्ष रखी गई । जिस पर विधायक गोपीचंद मीणा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए निगम अधिकारयों को तुरंत निर्देशित किया, जिससे विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में 33/11 केवी ग्रिड कोटड़ी पर स्थापित पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि की गई है । पूर्व में स्थापित 3.15 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के स्थान पर अब 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है । इस उन्नयन से क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार को संतुलित करने में सहायता मिलेगी तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा । ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग एवं ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी । इस दौरान सहायक अभियंता राहुल जीनगर, कनिष्ठ अभियंता महावीर बेसला, चंद्रप्रकाश जीनगर, भेरू अहीर, सुरेश गुर्जर, मनोहर वैष्णव आदि कई मौजूद रहे ।।

Similar News