भीलवाड़ा में कांग्रेस की योगिता शर्मा का स्वागत — कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
भीलवाड़ा, |अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा के भीलवाड़ा आगमन पर आज जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने किया।
जैसे ही योगिता शर्मा गांधी भवन पहुंचीं, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जोशीले नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे परिसर में “कांग्रेस जिंदाबाद” और “योगिता शर्मा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में शहरभर से आए वरिष्ठ कांग्रेसजन, पीसीसी सदस्य,ब्लॉक अध्यक्ष, मंड़ल अध्यक्षो,विभिन्न अग्रिम व प्रकोष्ठो एंव विभाग संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए योगिता शर्मा ने कहा कि,
“कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन, गरीब, वंचित और अभावग्रस्त लोगों की आवाज रही है। आज देश और प्रदेश में जनता जिस प्रकार महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से जूझ रही है, उसके समाधान के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। हमें एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा और जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचानी होगी।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भीलवाड़ा की धरती हमेशा कांग्रेस के लिए मजबूत आधार रही है और यहां के कार्यकर्ताओं का जोश यह साबित करता है कि आने वाले समय में कांग्रेस और अधिक मजबूती से उभरेगी।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिवराम जी.पी. खटीक ने अपने संबोधन में कहा कि,
“आज का यह ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि भीलवाड़ा में कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ खड़ा है। योगिता शर्मा के नेतृत्व में अभावग्रस्त वर्गों की आवाज को और मजबूती मिलेगी। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त करेंगे और आगामी चुनावों में कांग्रेस को ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करें।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में अभूतपूर्व उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, जिसने कांग्रेस की एकजुटता और मजबूती का स्पष्ट संदेश दिया।
कार्यक्रम को भीलवाड़ा में कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जिसने आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
आज कार्यक्रम में
जिला कांग्रेस कमेटी,भीलवाड़ा शहर के जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक, हैदर अली खान, कुणाल ओझा,मोहम्मद हारून रंगरेज,सत्यवीर सिंह अल्फसंख्यक शहर अध्यक्ष हमीद रंगरेज,शिक्षा प्रकोष्ट के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश अमरवाल,खेल प्रकोष्ट के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक बिसायती,निवर्तमान पार्षद वसीम शेख,प्रदेश सह सचिव अ.वि.कश्मीर, एड़वोकेट नवरत्नमल जैन, गोपाल खटीक , दिनेश बैरवा,अनवर हुसैन ,निशार सिलावट , अतुल सुराणा,योगिता सुराणा,डाॅ.अशोक सिंह,शक्तीनाथ झा,अरूण राय,मुश्ताक अली मंसूरी, दूर्गेश पानेरी,ईरशाद अंसारी,उपस्थित रहै है
