अमर शहीद हेमू कालानी के 104वें जन्मदिवस पर होगी पुष्पांजलि अर्पित

By :  vijay
Update: 2026-03-22 12:40 GMT

भीलवाड़ा। अमर शहीद हेमू कालानी के 104वें जन्मदिवस के अवसर पर अमर शहीद हेमू कालानी सिन्धी शिक्षण संस्था (रजि.) भीलवाड़ा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष दयाराम मेठानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे हेमू कालानी सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, संस्था पदाधिकारी, युवा वर्ग एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अमर शहीद हेमू कालानी के अद्वितीय साहस, देशभक्ति और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया जाएगा।

संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को देशभक्ति की भावना से जोड़ना एवं स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान से अवगत कराना है।

Similar News