भीलवाड़ा में गणतंत्र दिवस पर पहली बार सिर्फ बच्चे सम्मनित

Update: 2026-01-26 07:18 GMT

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एवं जिले के प्रभारी मंत्री डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण किया।

जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान पर सुबह 9:05 बजे शुरू हुआ। डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल के संदेश का पठन भी किया गया।

समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया गया। इसके बाद जिले में शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस बार सम्मान सूची में किसी भी सरकारी कर्मचारी या एनजीओ को शामिल नहीं किया गया। पहली बार केवल बच्चों को ही सम्मानित किया गया और उन्हें मुख्य अतिथियों के साथ मंच पर बैठने का अवसर भी प्रदान किया गया।

इस बार सम्मानित होने वालों की सूची में किसी सरकारी कर्मचारी,एनजीओ को शामिल नहीं किया गया है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से कुल 12 बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें गोल्डन गर्ल अंजलि कच्छावा सहित शिक्षा और खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

Tags:    

Similar News