राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े बुधवार को भीलवाड़ा दौरे पर
भीलवाड़ा। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 9 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को भीलवाड़ा दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल प्रातः 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट से भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8ः10 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड, भीलवाड़ा पहुंचेंगे। यहां से वे 8ः15 बजे सड़क मार्ग से मेडिसिटी ग्राउंड, आजाद नगर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8ः25 बजे वहां पहुंचेंगे।
प्रातः 8ः30 बजे से 9ः15 बजे तक राज्यपाल बागड़े जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल 9ः20 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड के लिए प्रस्थान कर 9ः30 बजे पहुंचेंगे तथा 9ः40 बजे अलवर के लिए रवाना होंगे। जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने राज्यपाल के दौरे को लेकर अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।