दाधीच महिला प्रकोष्ठ ने लहरिया उत्सव मनाया

Update: 2024-08-25 13:00 GMT


गुलाबपुरा

अखिल भारतवर्षीय दाधीच दाहिमा महिला प्रकोष्ठ की गुलाबपुरा हूरडा ब्लॉक तहसील अध्यक्ष ज्योति तिवाडी की अध्यक्षता में ऊब छठ के शुभ अवसर पर लहरिया महोत्सव का आयोजन गणेश मंदिर परिसर में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी के परिवार की आरती एवं वंदन के साथ की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत लहरिया प्रतियोगिता , लहरिया और मोटड़ा के संगीत पर नृत्य किया गया। महिलाओं के द्वारा सुहाग के दोहे की भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

निर्णायक गायत्री शर्मा और चंदनबाला ने निर्णय सुनाया।

लहरिया कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर स्वाति दाधीच ,द्वितीय स्थान पर उत्तरा दाधीच ,तृतीय स्थान पर पिंकी शर्मा आए। अध्यक्ष ज्योति तिवाडी के द्वारा महिलाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

सभी महिलाओं ने लहरिया के गानों पर नृत्य कर उत्साह पूर्वक आनंद लिया।

लहरिया कार्यक्रम में गायत्री शर्मा, कृष्णा दाधीच, उत्तरा शर्मा,जानकी शर्मा ,चंदनबाला शर्मा, मंजूलता शर्मा, सुमित्रा शर्मा, नीतू दाधीच, नेहा तिवाडी , तृप्ति आसोपा जमनादेवी शर्मा, निर्मला शर्मा, पिंकी शर्मा, सोनू दाधीच, सुमित्रा जोशी, अंतिमा जोशी, विजय लक्ष्मी दाधीच, मोनिका दाधीच, स्वाती दाधीच सहित गणमान्य महिलाएं उपस्थित थे ।संचालन गायत्री शर्मा ने किया।

Similar News