हेल्दी फ़ूड एंड हैबिट व पहले तोले फिर बोले संस्कारशाला आयोजित

Update: 2024-09-25 11:43 GMT

भीलवाड़ा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत संस्कारशाला कार्यशाला हेल्दी फुड एंड हेबिट एवं पहले तोले फिर बोले विषय पर राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी में आयोजित हुई। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बच्चों में संस्कारों का वपन कर सुंदर सुदृढ़ भविष्य का निर्माण करना। महिला मंडल मंत्री अमिता बाबेल ने स्वागत वक्तव्य दिया और बच्चों को अच्छा खाना, अच्छा बोलना व अच्छा जीवन जीने की बात कही।

मुख्य वक्ता पायल बुलिया एवं रीना बाफना ने उपरोक्त विषयों पर सुंदर विचार रखते हुए बच्चों को मोटिवेट किया। योग प्रशिक्षका अनीता हिरण ने सरल तरीक़े से आसन, प्राणायाम, अनुलोम विलोम आदि कई प्रयोग बताये। महिला मंडल प्रचार प्रसार मन्त्री नीलम लोढ़ा ने बताया मंगलाचरण से कार्यशाला की शुरुआत हुई। इस कार्यशाला में महिला मण्डल मंत्री अमिता बाबेल, किरण ओस्तवाल, निधिता दक की उपस्थिति रही। सहमंत्री सुमन लोढ़ा ने आभार व्यक्त किया। बच्चों को कृष्ण भोज वितरित किया गया। कार्यशाला का संचालन महिला मंडल सहमंत्री विनीता सुतरिया ने किया। इस अवसर प्रिंसिपल उषा शर्मा एवं स्कूल स्टाफ की उपस्थिति रही।

Similar News