युवा संवाद कार्यक्रम में शंकर गोरा का बड़ा संदेश,भजनलाल सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार और पारदर्शी भर्ती को बनाया प्राथमिकता
भीलवाड़ा |भाजपा जिला संगठन के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान भाजपा जिला कार्यालय में आज कार्यकर्ता व युवा संवाद आयोजित किया गया जिसमें भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि, कुलदीप शर्मा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष,शिवानी कानावत, विपुल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष ,रजनीश कस्वा, सुमित अग्रवाल प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा, सत्येंद्र त्यागी प्रदेश कार्यालय मंत्री , लक्ष्यराज सिंह एकलिंगपुरा अर्पित समदानी युवा मोर्चा महामंत्री मंचासीन थे
इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष युवा मोर्चा गोरा के भीलवाड़ा पहली बार आने पर भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार गर्म जोशी से स्वागत अभिनंदन किया उन्हे कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी माला पहनाकर गोठा(गदा), तलवार भेट कर स्वागत किया
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त कप्तान प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वर्ष 2026 का भर्ती कैलेंडर जारी कर एक लाख से अधिक सरकारी पदों पर भर्तियों का स्पष्ट रोडमैप युवाओं को दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष गोरा ने कहा कि यह भर्ती कैलेंडर 44 भर्ती परीक्षाओं का समयबद्ध कार्यक्रम है, जिससे युवाओं को बिना असमंजस, बिना खर्च और बिना कोई परेशानी के पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी प्राप्त हो सकेगी। यह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रणाली का सशक्त प्रमाण है।
अध्यक्ष गोरा ने कहा कि पिछले दो वर्षों में 92 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं तथा 1.53 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रगतिरत है। बीते दो वर्षों में 296 भर्ती परीक्षाएं बिना किसी पेपर लीक के सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जो कांग्रेस शासनकाल की अव्यवस्था और भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत एक युवा देश है भाजपा सरकार युवाओं को केवल सरकारी नौकरी ही नहीं, बल्कि कौशल विकास, स्वरोजगार, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और उद्यमिता से भी जोड़ रही है। मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से लाखों युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। प्रदेश में 3 हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हुए हैं, जिन्हें सरकार द्वारा वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है।
शंकर गोरा ने कहा कि खेल एवं युवा मामलों के क्षेत्र में भी भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का सफल आयोजन, जिला स्तर पर खेल अधोसंरचना का विकास, खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार, बीमा सुरक्षा, आरक्षण एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्रदान किया गया है। इससे युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार युवाओं की पहचान बन चुके थे। कांग्रेस सरकार के समय बेरोजगारी दर 26 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जबकि भाजपा सरकार के सुशासन में यह घटकर 7.4 प्रतिशत रह गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पार्टी तो आंतरिक फूट, मुद्दाविहीन राजनीति और अनर्गल बयानबाजी तक सीमित रह गई है, जबकि भाजपा सरकार विकास, रोजगार और युवाओं के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि जीस और जवान चलते हैं उस और जमाना चलता है युवाओं और कार्यकर्ताओं की परख इसी पार्टी में है उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कहा कि ऊर्जा, उमंग ,जोश ,उत्साह को बरकरार रखते हुए इस पार्टी में काम करें
इस अवसर पर भरत सिंह राठौड़, तेज प्रताप सिंह बरड़ोद
पीयूष शर्मा ,सूरज सिंह, अरविंद सेन ,कुलदीप व्यास, कमलेश आचार्य ,अनुराग पारीक, किरन सालवी,जितेन्द्र वर्मा,पवन राठी, ताराचंद खटिक, सूरज सोनी, सुजीत मेवाड़ा, अखिलेश शर्मा,बबलू कुमावत, दीपक पाराशर,मुकेश सोनी शिवराज गुर्जर
भाजपा जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, अविनाश जीनगर, मन्जू चेचानी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, गोपाल तेली,ललिता कवर , लादू लाल जाट, अमर सिंह चौहान,ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदीया,भूपेंद्र सिंह बीलिया शशांक बिरला,मनोज बुलानी,रागिनी गुप्ता,आकाश मालावत, महेंद्र नायक सहीत युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे
