भीलवाड़ा (रमेश चंद्र डाड)शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी अंसल सुशांत सिटी के निवासियों ने मुख्य प्रवेश द्वार प्रथम एवं मुख्य सड़क पर कब्जे के बहुचर्चित मामले में अनिश्चितकालीन धरना गेट नंबर 1 पर शुरू किया गया है उक्त विषय में 20 वर्ष से निर्मित एवं सार्वजनिक उपयोग में ली जा रहीं पक्की सड़क और पक्का निर्माण झरना गेट आदि पर शहर के बड़े व्यावसायिक कंचन समूह द्वारा अपना वैधानिक हक बता कर बार बार jcb लाकर तोड़ने और कब्जे करने के प्रयास से डरे हुए कॉलोनी वासियों ने एकत्रित होकर संघर्ष और अन्याय के विरोध का निर्णय लेते हुए हमारा गेट हमारा आत्मसम्मान शांतिपूर्ण आंदोलन विगत रविवार से लगातार कर रहे हैं lजिसमें अंसल एकीकृत संघर्ष समिति के बेनर के अंतर्गत अलग अलग ब्लॉक से टोलियां बनाकर पूरे दिन बैठने की योजना बना कर आंदोलन का स्वरुप गढ़ा गया है धरना स्थल पर सुबह 7 बजे चाय पर चर्चा से शुरू कर अपने अपने निर्धारित दायित्व को समय अनुसार टोलियाँ दिनभर भजन कीर्तन काव्य गोष्ठी आदि करते है और रात्री की चर्चा के साथ कॉलोनी वासि अगले दिन की तैयारी करते हैं lअंसल निवासियों द्वारा इस विषय पर कलेक्टर एवं नगर विकास न्यास सचिव को ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले में निवेदन किया गया है l
अंसल वासी अपने अंसल के भव्य एवं स्वरुप बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।और जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होता तब तक धरने पर बैठे रहने के लिए विवश हैं।