राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर करेड़ा खंड में होंगे पथ संचलन के आयोजन

Update: 2025-09-08 07:55 GMT

भीलवाड़ा। करेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष विजयादशमी पर संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर राजा जी का करेड़ा खंड में पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा।

खंड संघ चालक भैरू दास वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों के प्रथम चरण के तहत सितंबर माह में करेड़ा, बेमाली, दहीमथा, निंबाहेड़ा, ज्ञानगढ़, चांदरास एवं गोवर्धनपुरा में स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलनों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश देने हेतु किया जा रहा है। संघ के शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक रूप से मनाने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ पूरे वर्ष भर संचालित की जाएंगी।

Tags:    

Similar News