टहनियां काटते पेड़ से गिरने से मौत

By :  prem kumar
Update: 2024-10-14 12:18 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के सरदार सिंह जी का खेड़ा के एक व्यक्ति की टहनियां काटते समय पेड़ से गिरने से मौत हो गई।

करेड़ा पुलिस ने बताया कि चिलेश्वर पंचायत के सरदारसिंहजी का खेड़ा गांव निवासी शेर सिंह पुत्र कल्याण सिंह राजपूत सुबह दस बजे खेत पर पेड़ की टहनियां काटने गये थे। इसके बाद वह जब घर नहीं लौटे तो भतीजा तेज सिंह पुत्र लादूसिंह राजपूत खेत पर गया। जहां शेर सिंह अचेतावस्था में पेड़ के नीचे गिरे पड़े थे। उन्हें तुरंत ही करेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की रिपोर्ट तेज सिंह ने पुलिस को दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

Similar News