श्री निंबार्क परमार्थिक सेवा ट्रस्ट के ओमप्रकाश राष्ट्रीय संरक्षक व डाड जिला उपाध्यक्ष नियुक्त
भीलवाड़ा । निंबार्क आश्रम में बुधवार को 'श्री निंबार्क परमार्थिक सेवा ट्रस्ट' की अहम बैठक महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए ओमप्रकाश जी सेन (ओम कंस्ट्रक्शन) को राष्ट्रीय संरक्षक और रामेश्वर डाड को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय सचिव रणजीत सिंह कारोही ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आगामी 19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर प्रथम 'सकल हिंदू समाज विराट सामूहिक विवाह सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष कैलाश अरोड़ा ने जानकारी दी कि बैठक के दौरान तैयारियों की समीक्षा की गई और जल्द ही अलग-अलग विवाह समितियों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान भामाशाह दिनेश सोमानी और राधा सोमानी का ट्रस्ट की ओर से सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर राकेश शर्मा, गोपाल शर्मा, कैलाश अरोड़ा, दिनेश शर्मा, गोपाल नागर, रतन पारीक, विनोद ओझा, नीलम शर्मा सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। ट्रस्ट के सदस्यों ने संकल्प लिया कि इस प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जाएगा।