लाल जी चले श्रीचारभुजा नाथ गढबोर, पदयात्रा रविवार से

Update: 2024-09-07 07:41 GMT

भीलवाडा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चारभुजा गौ सेवा संघ भीलवाड़ा द्वारा कन्या भ्रूण हत्या, गौ हत्या, की रोकथाम के लिए भीलवाडा से श्रीचारभुजानाथ गढबोर तक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ के महामंत्री पार्षद विजय कुमार लढ़ा एवं वरिष्ठजन प्रमुख दुर्गालाल सोनी, सुरेश देवपुरा ने बताया कि पदयात्रा का मुख्य समारोह रविवार सायं 5.15 बजे ‘‘लाल जी चले श्रीचारभुजानाथ गढ़बोर’’ का आयोजन श्रीपंचमुखी दरबार मंदिर प्रांगण में होगा। जिसमें हाथी घोडा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ लाल जी महाराज की श्रृंगारित प्रतिमा को भव्य रथ में संत हंसराम महाराज,  लक्ष्मणदास त्यागी पंचमुखी दरबार,  बाबुगिरी  महाराज,  श्यामसुन्दर दास  महाराज नृसिंह टेकरी औंकारेश्वर द्वारा विराजमान किया जाएगा एवं भोग , महाआरती का आयोजन होगा।

श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ के आईटी प्रमुख नीरव राठी सम्पर्क प्रमुख विजित तोतला राघव शर्मा, मंत्री सौरभ राठी, अजय सोमाणी, हर्ष भदादा, अर्पित तोतला, अर्पित बाहेती, राहुल दरक शुभम मून्दड़ा, अनुराग तोतला दीपक समदानी, राजेश बजाज ने बताया कि पदयात्रा 08 सितम्बर को रात्रि विश्राम बापूनगर करेगी। दूसरे दिन पदयात्रा 9 सितम्बर सोमवार को पुर, कारोई होते हुये श्री विनायक विद्यापीठ भूणास पहुचेगी। तीसरे दिन 10 सितम्बर मंगलवार को पदयात्रा गंगापुर, सहाडा, पोटला, होते हुए खण्डेल में रात्रि विश्राम करेगी। चौथे दिन 11 सितम्बर बुधवार को पदयात्रा श्रीकृष्ण गौशाला कुंवारिया पंहुचेगी। यहा गौ पूजन का कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात पदयात्रा रात्रि विश्राम अम्बा माता मन्दिर केलवा करेगी।  12 सितम्बर गुरूवार को पदयात्रा पडासली, मोहनराम जी का गुड्डा होते हुए जन जन की आस्था का केन्द्र मेवाड के चारधामों में से एक प्रसिद्ध कृष्णधाम श्रीचारभुजानाथ गढ़बोर पंहुचेगी।

श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ के सहसचिव संजय गगरानी, शिव कचोलिया, लंकेश पाराशर, कन्हैयालाल सेन, श्याम सोमाणी, महेश दादलानी, सोनू सेन, सिद्धार्थ कावड़िया ने बताया कि पदयात्रा 14 सितंबर शनिवार को जलझुलनी एकादशी पर आयोजित विशाल मेले में सम्मलित होगी।

श्री चारभुजा गौ सेवा संघ के कार्यालय प्रमुख कपिल बाहेती, कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र समदानी, अंकुश कोगटा, अभिनव जैन, वरूण व्यास विवेक अजमेरा ने सभी धर्मप्रेमी बन्धुओ, माताओ बहनो से आग्रह किया है कि श्री पंचमुखी दरबार मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में सपरिवार पधारे।

Similar News