हमीरगढ़ रामलीला में लंका दहन का किया मंचन : आज होगा हनुमान उड़ान

By :  vijay
Update: 2024-10-11 06:53 GMT

भीलवाड़ा(राजाराम वैष्णव) नगरपालिका क्षेत्र हमीरगढ के नृसिंह वाटिका रामलीला मैदान में नृसिंह रामायण संस्थान की ओर से महंत रामसागर दास के तत्वाधान में संचालित रामलीला के दौरान गुरुवार रात को लंका दहन, अक्षय कुमार वध, विभीषण का राम की शरण मे जाना, बाली वध आदि लीलाओं का मंचन दर्शाया गया। जिसे देखकर दर्शक प्रसन्न होते हुए जय जय श्री राम के जयकारे लगाए। नृसिंह रामायण मंडल अध्यक्ष गोविंद सुथार ने बताया कि रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम के वनवास काल को दर्शाया जा रहा है। जिसमें भगवान श्रीराम ने सुग्रीव की कुंठित व्यथा सुनी और सुग्रीव को न्याय दिलाते हुए पेड़ों के पीछे छीपकर बाली का वध किया। हनुमान सीता माताजी की खोज में लंका पहुंचे, वहां पर सीता माता से मिलकर भगवान श्रीराम की ओर से दी गई। निशानी देकर संदेश पहुंचाया। इसके बाद रावण की ओर से हनुमानजी को बंधक बनाने से नाराज होकर लंका दहन किया। सीता माताजी से निशानी लेकर हनुमान श्रीराम के पास पहुंचकर पूरी जानकारी दी तथा लंका से रावण के भाई विभिक्षण ने भगवान श्रीराम से प्रभावित होकर उनकी शरण में आ गए। लंका दहने से पहले अक्षय कुमार वध मंचन दर्शाया गया। इन सबको देखकर दर्शक प्रसन्न होते हुए जय जय श्रीराम के जयकारे लगाए। संस्थान के पदाधिकारी रामलीला मंचन को रौचक बनाने के लिए रामलीला के मध्यांतर में महिषासुर मर्दानी माॅं भगवती की अनोखी झांकिया दर्शाइ गई। रामलीला को सफल बनाने के लिए नृसिंह रामायण संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य सेवाएं दे रहे है। दूर दराज के श्रद्धालु रामलीला मंचन देखने पहुँच रहे है। रामलीला का मंचन नरेश सेईवाल द्वारा किया जा रहा है। आज 9वें दिन हनुमान उड़ान व लक्ष्मण शक्ति का मंचन होगा।

Similar News