कालीबाई भील मेधावी स्कूटी योजना एवं देवनारायण स्कूटी योजना की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर**

Update: 2025-10-17 18:20 GMT

 

 भीलवाड़ा,  वर्ष 2025-26 के लिए **कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना** और **देवनारायण स्कूटी योजना** की विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया और नियमों का विवरण **[http://the.rajasthan.gov.in](http://the.rajasthan.gov.in)** पर उपलब्ध है।

**सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय** के प्राचार्य **प्रोफेसर सावन कुमार जांगिड़** ने बताया कि स्कूटी योजना के लिए **ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 31 अक्टूबर तक** खुला रहेगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि आवेदन करने से पहले **दिशा-निर्देश, नियम और आवश्यक दस्तावेजों** का अध्ययन अवश्य करें।

जिला नोडल **सुनीता भार्गव** ने बताया कि छात्राओं को आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर **महाविद्यालय प्रभारी या जिला नोडल** से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के लिए छात्रा का **जन आधार कार्ड होना आवश्यक** है और **जाति, मूल निवास, बैंक विवरण** आदि अपडेट होने चाहिए।


 

Similar News