दशावतार में विष्णु के अवतारों की मणिपुरी में जीवन्त प्रस्तुति

Update: 2024-09-25 11:32 GMT

भीलवाड़ा स्पिक मैके (सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इण्डियन क्लासिकल म्यूजिक एण्ड कल्चरल एमगंस्ट यूथ) एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किये जा रहे वर्कशॉप ड्रेमोस्ट्रेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन आज दिनांक 25 सितम्बर 2024 को मणिपुरी नृत्यांगना ककंणा सिंह की प्रथम प्रस्तुति प्रातः 07.30 बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चन्द्रशेखर आजादनगर एवं द्वितीय प्रस्तुति प्रातः 09 बजे रा.उ.मा.वि. आटूण में हुई।

जानकारी देते हुए नेशनल एक्ज्युकेटिव कैलाश पालिया ने बताया कि ककंणा सिंह ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत शिव पंचाक्षरम् श्रोतकम से करते हुये। भगवान शिव के पचाक्षर स्वरूप की व्याख्या करते हुये सुन्दर प्रस्तुति दी, उसके बाद मणिपुरी में रास लीला, नट संकीर्तन, लाइवहराओबा (मायबी) के बारे में समझाया। उसके बाद भगवान विष्णु के दशावतार में मत्तस्य कच्छप, वराह, नरसिम्हा, परशुराम, बलराम, बुद्ध, राम, वामन, कलकी, अवतारों की सुन्दर प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम कोर्डिनेटर अन्नु प्रजापत के अनुसार कल दिनांक 26 सितम्बर 2024 को ककंणा सिंह की प्रथम प्रस्तुति प्रातः 07.30 बजे रा.उ.मा.वि. संतोकपुरा एवं द्वितीय प्रस्तुति प्रातः 09 बजे रा.उ.प्रा.वि. कीरखेड़ा में होगी।

Similar News