महिला मजदूरों के अधिकारों पर केंद्रित अर्द्धवार्षिक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

Update: 2025-05-01 13:28 GMT
  • whatsapp icon

भगवानपुरा  ( कैलाश शर्मा ) सेंटर फॉर लेबर रिसर्च एंड एक्शन (CLRA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत समिति कार्यालय, मांडल में अर्द्धवार्षिक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का प्रमुख उद्देश्य महिला मजदूरों को POSH (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण) कानून, श्रमिक अधिकारों, और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

इस बैठक में मुख्य रूप से ईंट भट्टों पर गठित POSH समितियों की लगभग 80 महिला सदस्याएं उपस्थित रहीं, जो CLRA द्वारा संचालित केंद्रों से जुड़ी हैं।

बैठक का संचालन CLRA की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आशा वर्मा ने किया। उन्होंने ईंट भट्टों पर महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक एवं श्रम-स्थिति पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कई विशिष्ट वक्ताओं ने विषय-विशेष पर अपने विचार रखे कार्यक्रम में विशाल भार्गव (अतिरिक्त जिला न्यायाधीश ) ने बंधुआ मजदूर कानून पर जानकारी साझा की। सुनील पारीक, चीफ लीगल एंड डिफेन्स काउंसलर ने POSH एक्ट की विस्तृत व्याख्या की। रंजना पूरी, सामाजिक सलाहकार ने महिलाओं के अधिकार विषय पर मार्गदर्शन दिया। महेन्द्र चौहान, लेबर इंस्पेक्टर ने बाल श्रम और मजदूर अधिकारों की जानकारी दी। राजेश कुमार, ( शिक्षा विभाग ), ने वंचित बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

भारती पारेता, ( स्वास्थ्य विभाग ), ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में जिला समन्वयक पूजा मेघवाल, ब्लॉक समन्वयक प्रेमी गुर्जर एवं कैलाश नायक, बालवाड़ी कार्यकर्ता, महिला मजदूर , राजस्थान प्रदेश ईंट भट्टा यूनियन के प्रतिनिधि शैतान रैगर व पुखराज रावत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से विकाश गयारी व फारूक पठान की सक्रिय भागीदारी रही।

इस बैठक मे यह स्पष्ट किया कि महिला श्रमिकों की सशक्त भागीदारी, जागरूकता और कानूनी जानकारी, श्रमिक समाज के समग्र विकास में अहम भूमिका निभा सकती है।

Tags:    

Similar News