बिसायती कम्युनिटी बोर्ड ने कब्रिस्तान की चारदीवारी एवं लाइट व्यवस्था को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मांडल ग्राम स्थित आम मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान में लाइट व्यवस्था एवं चारदीवारी निर्माण की मांग को लेकर बिसायती कम्युनिटी बोर्ड (BCB) द्वारा उपखंड अधिकारी (SDM) मांडल को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण/विस्तार के दौरान कब्रिस्तान की चारदीवारी का एक भाग क्षतिग्रस्त/हटा दिया गया था, जिसके पश्चात दीवार का पुनर्निर्माण नहीं हो सका। चारदीवारी के अभाव में कब्रिस्तान खुला पड़ा है, जिससे असुविधा एवं अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। साथ ही, कब्रिस्तान में स्थायी लाइट व्यवस्था नहीं होने के कारण रात्रि में दफन प्रक्रिया एवं धार्मिक गतिविधियों के दौरान लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हाल ही में संपन्न शबे-बरात के अवसर पर भी पर्याप्त लाइट व्यवस्था नहीं होने से काफी कठिनाइयाँ हुईं। आगामी रमजान माह को देखते हुए समुचित लाइट व्यवस्था एवं चारदीवारी निर्माण की मांग की गई।
इस अवसर पर बिसायती कम्युनिटी बोर्ड के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन बिसायती, महासचिव इमरान बिसायती, कोषाध्यक्ष जनिसार कुरैशी, कब्रिस्तान सदर फारूक शाह, बीसीबी सदस्य आजाद अली काजी, अयूब बिसायती, इरफान बिसायती तथा आम मुस्लिम समाज से जाहिद अंसारी, शहजाद अंसारी एवं इमरान रगरेंज उपस्थित रहे।
उपखंड अधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि मामले में जो भी संभव सहायता होगी, प्रशासन द्वारा की जाएगी।