गौ सम्मान आह्वान अभियान की बैठक आयोजित

Update: 2026-02-17 06:29 GMT

 

भीलवाड़ा कैलाश चंद्र शर्मा | मांडल तहसील के नीलकंठ महादेव मंदिर पर देशभर में चल रहे गौ सम्मान आहान अभियान की महत्वपूर्ण बैठक महंत दीपक पुरी के सानिध्य में आयोजित हुई जिसमें गौभक्त श्री लाल महाराज ने भारतीय देशी नस्ल के गौ वंश की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में गौ वंश की सेवा सुरक्षा एवं सम्मान की बहुत जरूरत है लेकिन देश के राज्यों में गौ वंश पर कानून की असमानता के कारण कई गौ वंश कत्लखानों में तस्करों के द्वारा गौ तस्करी को रोकने में असमर्थ है l इस लिए केंद्र सरकार से पूरे देश में समान कानूनी संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया l हरिकिशन बसवाल ने गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी और 27 अप्रैल को देश भर की 5000 से अधिक तहसीलों एवं 780 जिलों में राष्ट्रपति महोदया,प्रधानमंत्री महोदय राज्य के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल महोदय को गौ माता की सेवा सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर प्रार्थना पत्र देने की बात कर तहसील टोली गठन कर व्यापक प्रचार प्रसार पर भी विचार रखे l घनश्याम माणमया ,शंकर लाल बलाई,सत्यनारायण अगाल जगदीश तेली, सहित कई लोगों ने गौ सम्मान आह्वान अभियान को समर्थन दिया और शपथ ग्रहण की l

Similar News