पर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

By :  vijay
Update: 2025-02-28 14:19 GMT


मांडलगढ़, महावीर सेन भीलवाड़ा ।।  आज मांडलगढ़, भीलवाड़ा में   शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान में राजस्थान के भूतपूर्व मुख्यमंत्री, असम के पूर्व राज्यपाल एवं महिला आश्रम संस्था के निवर्तमान संरक्षक स्व.  शिवचरण माथुर   के जन्मशताब्दी वर्ष (14 फरवरी,1926–14 फरवरी 2026) के उपलक्ष्य में शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री, डॉ. बी.डी. कल्ला जी रहे। बी.डी. कल्ला जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय माथुर साहब की राजनीतिक यात्रा सेवा और समर्पण की मिसाल रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में मुख्यमंत्री और राज्यपाल पद तक का सफर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से तय किया। उन्होंने जनता की भलाई के लिए हमेशा कार्य करना किया। माथुर साहब राजनीति में केवल एक नेता ही नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक के रूप में भी उभरे। उनकी दूरगामी सोच थी और उन्होंने सदैव समाज के शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनीं, जिनका लाभ आज भी लोग उठा रहे हैं।

  शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती वंदना माथुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह विशेष अवसर हमारे परिवार के लिए अत्यंत गर्व और भावनात्मक महत्त्व का है। हम यहाँ एक ऐसे व्यक्तित्व को याद करने और उनका सम्मान करने के लिए एकत्र हुए हैं, जिन्होंने न केवल हमारे परिवार, बल्कि पूरे समाज और देश के उत्थान में अपना योगदान दिया, वो महान व्यक्तित्व हैं स्वर्गीय श्री शिवचरण माथुर साहब। शिवचरण माथुर जी सिर्फ एक राजनेता, समाजसेवी या प्रशासक ही नहीं थे, बल्कि वे हमारे परिवार के आधार स्तंभ थे। वे प्रेम, संस्कार और नैतिक मूल्यों की जीवंत मिसाल थे। उनकी सादगी, करुणा और दूरदृष्टि ने हमें जीवन के हर मोड़ पर प्रेरित किया। उन्होंने हमें सिखाया कि सफलता सिर्फ उपलब्धियों में नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण में निहित होती है।

  शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान की सचिव विभा माथुर ने कहा जब हम उनकी शताब्दी जयंती मना रहे हैं, तो हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उनकी शिक्षाओं और मूल्यों को आगे बढ़ाएं। यह हमारा सौभाग्य है कि हम उनके परिवार का हिस्सा हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। आइए, हम सभी उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें और उनके मूल्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक हंगामी लाल जी मेवाड़ा ,गायत्री त्रिवेदी पूर्व विधायक, कैलाश व्यास पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, रणदीप त्रिवेदी पी सी सी सदस्य, मनोज पालीवाल पी सी सी सदस्य, पूर्व महामंत्री आशीष राजस्थान, गजेंद्र सिंह संगरिया, भैरूलाल जाट पूर्व प्रधान, भंवरलाल गर्ग पूर्व प्रधान सुवाणा, पूर्व उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, सत्यनारायण जोशी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, शिवजी त्रिपाठी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मांडलगढ़, राजेंद्र मारू,छितर जी प्रजापति पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, भैरूलाल गुर्जर सरपंच संघ अध्यक्ष, भंवर लाल गुर्जर पंचायत समिति सदस्य, पूर्व आई टी सेल विधानसभा संयोजक लाडसिंह बंजारा, जफर टॉक मांडलगढ़ नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष, रेखा हिरण महिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व उप प्रधान मुबारिक, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक दधीच, जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी, यूथ कांग्रेस पूर्व महासचिव कुणाल ओझा, घनश्याम पोरवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन नेता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रमोद तिवारी ने किया।

Similar News