सिंगोली चारभुजा में माहेश्वरी धर्मशाला समिति का लोकार्पण समारोह संपन्न

Update: 2026-02-08 11:00 GMT

लाडपुरा। (मुकेश माहेश्वरी)

सिंगोली चारभुजा में माहेश्वरी धर्मशाला समिति द्वारा नवनिर्मित सुविधाओं का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भामाशाहों का अभिनंदन किया गया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि संदीप हुंडई केअध्यक्ष गोपाल राठी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम चेचानी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में कैलाश कोठारी, दीनदयाल मारू एवं मुरलीधर काबरा उपस्थित रहे।

धर्मशाला समिति द्वारा नवनिर्मित डोम, वातानुकूलित पाँच कक्षों तथा बरामदे का विधिवत लोकार्पण अतिथियों के कर-कमलों से किया गया। इन सुविधाओं से क्षेत्र के समाजजनों एवं यात्रियों को बेहतर आवासीय व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। धर्मशाला समिति के अध्यक्ष घन श्याम राठी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज तहसील अध्यक्ष मानसिंह मूंदड़ा , मांडलगढ़ के तत्कालीन प्रधान जितेंद्र मूंदड़ा,रमेश चंद बसेर, धर्मशालासमिति के उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण काबरा, मंत्री ओम प्रकाश लड्ढा, अर्थ मंत्री सतीश सोमानी , ओम प्रकाश मूंदड़ा, गोर्वधन लाल झवर , सहित समाजजन मौजूद थे । संचालन प्रभु लाल सोमानी ने किया ।

Similar News