माण्डल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात: तीन पंचायत समितियों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध
माण्डल (भीलवाड़ा)। क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए माण्डल विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण हेतु नए वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रत्येक वाहन पर 5.50 लाख रुपये की लागत आई है।
विधायक उदय लाल भडाणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत समिति माण्डल के अंतर्गत संतोषपुरा, पंचायत समिति सुवाणा तथा पंचायत समिति करेड़ा में एक-एक वाहन उपलब्ध कराया गया है। इन वाहनों के माध्यम से अब गांवों में नियमित रूप से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण किया जाएगा, जिससे स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
प्रत्येक वाहन की लागत 5.50 लाख रुपये है। इस पहल से क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान को भी मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।
विधायक उदय लाल भडाणा ने इस कार्य के लिए राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से माण्डल विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।