पीएम मोदी कल बनेंगे भाजपा के प्रथम सदस्य: भीलवाड़ा में सदस्यता अभियान का शुभारंभ 4 सितंबर को

Update: 2024-09-01 13:23 GMT

 

भीलवाड़ा halchal। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 की शुरुआत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रथम सदस्य बनकर करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं समस्त केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी भी सदस्य बनेंगे। प्रदेश में 3 सितंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सदस्यता लेंगे। भीलवाड़ा जिले में 4 सितंबर को जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने बताया कि सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य जन जन को भाजपा की राष्ट्र निर्माण की भावना, पार्टी विचारधारा और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की योजना से जोड़ना और संगठित करना है। साथ ही भाजपा को बूथ स्तर तक सर्वव्यापी बनाना एवं सभी वर्ग, जाति एवं समुदायों को जोड़कर सर्व स्पर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा जिले में प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का प्रयास रहेगा। जिले में संगठनात्मक दृष्टि से कुल 7 विधानसभा क्षेत्र, 39 मंडल, 290 शक्ति केंद्र, 1935 बूथ हैं। शाहपुरा, जहाजपुर भी भीलवाड़ा जिले में ही शामिल है।

भाजपा जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि संगठन के सभी वर्तमान सदस्यों को भी निर्धारित प्रक्रियानुसार पुनः सदस्यता ग्रहण करनी होगी। संगठन में प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। प्राथमिक सदस्य के लिए न्यूनतम 18 वर्ष की आयु एवं पार्टी की धारा दो, तीन, चार के तहत संकल्प, मूल दर्शन एवं निष्ठा की स्वीकार्यता अनिवार्य होगी। 

Similar News